फरार एनडीपीएस अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बालूमाथ : लातेहार जिले के बारियातू थाना पुलिस ने बुधवार को चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कासीयातू के चोरबोरा गांव में छापेमारी कर एनडीपीएस एक्ट के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 36/24 का प्राथमिक अभियुक्त गणेश गंझू अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद र'वानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सिमरिया थाना क्षेत्र के कासीयातू ग्राम स्थित चोरबोरा गांव में छापेमारी अभियान चलाकर कांड संख्या 36/24 के प्राथमिक अभियुक्त गणेश गंझू 36 वर्ष पिता दालों गंझू
को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अफीम कारोबार के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत सिमरिया थाना में भी कांड संख्या 21/18 दर्ज है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अफीम की खेती और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, एसआई अनुप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक छोटू पांडेय, सुनील कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.