सांप के डंसने से बच्ची अचेत, रेफर
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के चेडरा ग्राम में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय अचेत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेशमी कुमारी 12 वर्ष पिता भाग्य उरांव ग्राम चेडरा थाना बारियातू निवासी अपने घर के पास खेल रही थी जहां एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। घटना के तुरंत बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की स्तिथि को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.