भतीजे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत
बालूमाथ : थाना क्षेत्र के भगिया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 57 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धनेश्वर राम (57 वर्ष) पिता स्व. दिलु राम, निवासी भगिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार धनेश्वर राम अपने भतीजे बिक्की की 24 अप्रैल को होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड गांव में बांटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। ट्रैक्टर का चक्का उनके ऊपर चढ़ जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.