मेगा रक्तदान शिविर बना मिसाल, मंत्री हफिजुल हसन अंसारी बोले— “रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म”

लातेहार - चंदवा प्रखंड स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में गुरुवार को झारखण्ड अंजुमन लातेहार के तत्वावधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर ने सामाजिक सेवा और मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। इस भव्य आयोजन में झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अंजुमन के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मंत्री का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।अपने संबोधन में मंत्री हफिजुल हसन अंसारी ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “रक्तदान किसी जाति या धर्म विशेष का विषय नहीं है, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता।” उन्होंने लोगों से अपील की कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने चंदवा जैसा भव्य और सुव्यवस्थित रक्तदान शिविर झारखण्ड में बहुत कम जगहों पर देखा है, जो यहां के लोगों की जागरूकता और सेवा भावना को दर्शाता है।मंत्री ने इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हर परिस्थिति में बच्चों को शिक्षित करना जरूरी है। शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है।”कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष मोती लाल नाथ शाहदेव ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि लातेहार जिले में रक्तदान को एक जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि जिले में किसी भी जरूरतमंद को खून के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके लिए लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान न सिर्फ एक सेवा है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।” उन्होंने अंजुमन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और लोगों को एकजुट करते हैं।

झारखण्ड अंजुमन के सक्रिय सदस्य जुनैद अनवर ने मंत्री के आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि अंजुमन लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है ताकि किसी भी मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए।
अंजुमन इस्लामिया रांची के सदर मो. मुख्तार ने अपने संबोधन में कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सेवा की भावना रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे कार्य धर्म और इंसानियत के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं। कार्यक्रम को अंजुमन रांची के महासचिव डॉ. तारिक हुसैन सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि रक्तदान से न केवल दूसरों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। रक्तदान करने वाले “रक्तवीरों” को कार्यक्रम के अंत में मंत्री हफिजुल हसन अंसारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। यह मेगा रक्तदान शिविर न केवल चंदवा बल्कि पूरे लातेहार जिले के लिए एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि आप जब समाज एकजुट होकर मानवता के लिए कार्य करता है, तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी आसानी से हासिल किया जा सकता है। खबर लिखे जाने तक 264 यूनिट रक्तदान हो चुका था और रक्तदान  जारी  था मौके पर अबरार आलम पूर्व सदर रांची अंजुमन, डॉ तारीख हुसैन, अलिफ़ हज उमराह त्रावर्ल्स सादिक खान,समाजसेवी ताबिश अली,शाहबुद्दीन आलम,फहद खान,अलीफ हज उमराह त्रावर्ल्स, शम्स तबरेज,डॉ हुजैफा,कॉंग्रेस नेता आफताब आलम, झामुमो उपाध्यक्ष समसूल होदा अहद खान सौरभ श्रीवास्तव  सीतमोहन मुंडा काजू   जेएमएम अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी  रीना देवी गीता देवी चांद खान अहमद अली मोहम्मद इरशाद डब्लू खालिद आलम अंकित तिवारी अंकित साहू पावन गुप्ता अश्वनी मिश्रा इरशाद मुन्ना शम्स राजा  समाज सेवी जावेद आलम  कौशर अली नन्हे बबलू खान  समाज सेवी मुजामिल आलम कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान बाबर खान मोहम्मद शमीम मोहम्मद टिंकू मोहम्मदआदिल  अंजुमन सदर हाजी मोहम्मद फिरोज अहमद मोहम्मद अब्दाल मियां  मनोज चौधरी सुशील  यादव  मोहमद बेलाल  मोहम्मद अनीश

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.