बिहार में सत्ता परिवर्तन पर बधाइयों की लहर, सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर लोजपा ने जताया भरोसा

लातेहार - बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के पदभार संभालने पर राजनीतिक गलियारों में बधाइयों का दौर जारी है। इसी कड़ी में मुरली प्रसाद ने मुख्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुरली प्रसाद ने अपने संदेश में कहा कि बिहार की राजनीति में यह बदलाव एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय राज्य को विकास की नई दिशा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में नई जिम्मेदारी देने का फैसला सराहनीय है और इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाना एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे परिवारवाद की राजनीति पर रोक लगेगी और बिहार में पारदर्शी व विकासोन्मुखी शासन स्थापित होगा। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं—राजकुमार सिंह, विजय सिंह, पंकज सिंह और अनिल सिंह—ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को इस निर्णय के लिए बधाई दी। सभी नेताओं ने एक स्वर में “भाजपा गठबंधन जिंदाबाद” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे लगाए और विश्वास जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.