ग्रीन फील्ड एकेडमी ने फिर लहराया सफलता का परचम
लातेहार - चंदवा स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल की है। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय की छात्रा आकांक्षा उरांव (पिता- महेंद्र उरांव), सोनी कुमारी (पिता- संतोष प्रजापति) एवं मनीष रंजन (पिता- रविन्द्र राम) ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वहीं,रितिका कुमारी (पिता- सुनील कुमार) एवं आकाश कुमार पासवान (पिता- प्रेम कुमार पासवान) ने 89 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जैघम अब्दुल सलाम 88 प्रतिशत प्रेरणा मेहता (पिता- अभिमन्यु मेहता) एवं पल्लवी कुमारी (पिता- दिनेश कुमार) ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन,नियमित अध्ययन और माता-पिता के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि अनुशासन,निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। विद्यालय के निदेशक अरविंद सिंह एवं अनुराधा सिंह ने इस शानदार परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का संयुक्त परिणाम है। वहीं प्रिंसिपल अन्नाकुटी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एलेक्स कंडुलना, अमर कुमार,उत्तम, रघु, रंजन,रूपेश सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।ग्रीन फील्ड एकेडमी का यह परिणाम न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे चंदवा क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रहा है। विद्यार्थियों की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी प्रतिभा और मेहनत के बल पर बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
रिपोर्टर - बब्लू खान

No Previous Comments found.