जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व विधायक मुकेश पांडे व हरे कृष्ण का सरकार पर हमला
लातेहार - बढ़े हुए बिजली दर को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंता, लातेहार के माध्यम से सौंपा गया, जिसमें बिजली दर में की गई वृद्धि को जनविरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।
पूर्व मां का विधायक हरे कृष्णा सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिससे आम जनता, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वादे—जैसे 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद, 450 रुपये में गैस सिलेंडर, युवाओं को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता—सभी को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से लागू बिजली दर में वृद्धि ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। 200 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कर जनता को भ्रमित किया गया, जबकि दूसरी ओर बिजली दर बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 50 पैसे प्रति यूनिट और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 55 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि से लोगों में भारी आक्रोश है।
मुकेश पांडे ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति, जले ट्रांसफार्मर का समय पर नहीं बदला जाना और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को परेशान करना सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर उपभोक्ताओं को एकमुश्त सालभर का बिजली बिल थमा दिया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। एक ओर सरकारी कार्यालयों पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है, लेकिन उनकी बिजली नहीं काटी जाती, वहीं गरीब उपभोक्ताओं का मामूली बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है और उन पर केस तक दर्ज कर दिया जाता है। यह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण नीति है।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही बिजली दर वृद्धि को वापस नहीं लिया और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की, तो पार्टी इस आंदोलन को और उग्र करेगी। साथ ही जले हुए ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलने, बार-बार बिजली कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट पर रोक लगाने की भी मांग की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो भाजपा कार्यकर्ता बिजली विभाग के कार्यालयों में ताला लगाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। मौके पर पूर्व विधायक हरि कृष्ण सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, जिला उपाध्यक्ष रेणु देवी, जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह,जिला महामंत्री छोटू राजा,जिला मंत्री मुकेश पांडेय, जिला मंत्री आशा देवी,जिला कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर यादव,महिला मोर्चा महामंत्री अपर्णा सिंह,नीलम देवी,मनिका मंडल अध्यक्ष मंजीत कुमार,कन्हाई पासवान,भवन पासवान। समय सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित था
रिपोर्टर - बब्लू खान

No Previous Comments found.