नौशाद अंसारी ने रक्तवीरों को किया सलाम,आयोजन को बताया ऐतिहासिक सफलता
लातेहार : लातेहार जिले के चंदवा में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर ने मानवता और सेवा की एक मिसाल पेश की है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।
नौशाद अंसारी ने कहा कि चंदवा में आयोजित यह मेगा रक्तदान शिविर सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेज गर्मी के बीच भी रक्तवीरों ने आगे आकर रक्तदान किया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह दर्शाता है कि आज भी लोगों के अंदर सेवा और परोपकार की भावना जीवित है।
उन्होंने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह योगदान कई जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और सहयोगियों के प्रति भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह शिविर इतनी बड़ी सफलता हासिल कर पाया।नौशाद अंसारी ने आगे कहा कि चंदवा में इस तरह का मेगा रक्तदान शिविर आयोजित होना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे और समाज सेवा की यह भावना लगातार मजबूत होती जाएगी।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.