मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
लातेहार : बालूमाथ-बारियातु मुख्य पथ पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना बारियातू हाई स्कूल के समीप हुई, जहां मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। घायलों की पहचान प्रवीण उरांव, 22 वर्ष, पिता चंदू उरांव, ग्राम रोन्हे, थाना बारियातू निवासी तथा पवन उरांव, 23 वर्ष, पिता संजय उरांव, ग्राम लावागड़ा थाना हेरहंज निवासी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से लावागड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बारियातू हाई स्कूल के पास उनकी बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ दीपक कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.