“शिक्षा को लेकर बड़ा पहल: जिला अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन सौंपा, जल्द CM से मुलाकात तय”

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार तिवारी द्वारा चंदवा प्रखंड में CM School of Excellence की स्थापना की मांग को लेकर तैयार आवेदन को जिला अध्यक्ष श्री लाल मोती नाथ शाहदेव के माध्यम से संबंधित स्तर पर सौंपा गया।

अंकित कुमार तिवारी ने बताया कि चंदवा प्रखंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव है, जिससे यहां के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे बेहतर शिक्षा के लिए बाहर नहीं जा पाते, जिसके कारण कई प्रतिभाएं उभर नहीं पातीं।
उन्होंने कहा कि यदि चंदवा में CM School of Excellence की स्थापना होती है, तो क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा मिल सकेगी, जिसमें स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और खेलकूद जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री लाल मोती नाथ शाहदेव ने इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए आश्वासन दिया कि वे स्वयं जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात कर इस विषय को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे, ताकि चंदवा के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सके।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.