रुद्र यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, बैद्यनाथ राम हुए शामिल
बालूमाथ : शिव परिवार जिर्णोधार प्रतिष्ठा एवं रुद्र यज्ञ के तहत ओकिया ग्राम में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें लातेहार के पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर गाजे-बाजे के साथ चमरेगा नदी पहुंची, जहां यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वेदी पूजन, भक्ति जागरण, जलाधिवास, अन्नाधिवास, मूर्ति महा स्नान, नगर भ्रमण और 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा जैसे अनुष्ठान होंगे, जबकि 24 अप्रैल को विसर्जन के साथ समापन किया जाएगा।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.