लातेहार पोचरा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी आयोजित

लातेहार - भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेतपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक श्री किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।

वक्ताओं ने साझा किए विचार

जिला अध्यक्ष श्री बंसी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी दिलीप प्रसाद ने किया।  मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उषा देवी, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे, दिशा सदस्य रानी देवी, सुकन्या देवी, राजबली भुईयां,दीपक पासवान, आलोक कुमार अकेला, खरीदन राम, बृजमोहन राम, अवधेश राम, हरेंद्र राम, रामधनी राम, ब्रह्मदेव राम, राजदेव राम, संतोष राम, रामलाल राम और अशोक राम समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.