चालकों की सुरक्षा के लिए आँख जाँच शिविर आयोजित

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध-संघमित्रा क्षेत्र के चमातू ग्राम में ऑपरेटरों एवं चालकों के लिए आँखों की जाँच का विशेष शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर चमातू स्थित भीटीसी केंद्र में लातेहार जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ।शिविर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि वाहन चालकों की दृष्टि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए पर्याप्त हो, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। साथ ही खदान क्षेत्र में जिम्मेदार और सतर्क ड्राइविंग व्यवहार को बढ़ावा देना भी इस पहल का अहम लक्ष्य रहा।

इस दौरान कुल 59 ऑपरेटरों एवं चालकों ने अपनी आँखों की जाँच कराई। जाँच के उपरांत जिन लोगों को आवश्यकता पाई गई, उन्हें निःशुल्क लेंसयुक्त चश्मे भी वितरित किए गए।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.