बालूमाथ में 23 वर्षों से नहीं बन पाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन

बालूमाथ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन पिछले 23 वर्षों से नहीं बन पाया है इसके पीछे भ्रष्टाचार का भेट चढ़ना एवं नेताओं की आपसी की राजनीति मुख्य कारण है बताया जाता है। पिछले 23 वर्ष पूर्व बालूमाथ थाना परिसर के सामने लगभग 1 एकड़ 80 डिसमिल में खूबसूरत चार दिवारी वह खपड़े का बांग्ला रूपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ था। एवं इस कैंपस के अंदर डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को रहने के लिए छोटे-छोटे कई  खूबसूरत क्वार्टर भी बनया हुआ था। जिसमें लोग रहा करते थे।इसी बीच तत्कालीन विधायक प्रकाश राम के विधायक बनते ही उन्होंने वर्ष 2003 में 3 करोड़ पचास लाख रुपए की लागत से 40 बेड का नया भवन बनाने के लिए शिलान्यास पूरे ताम झाम के साथ तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने किया था। उस समय यह कहा गया था कि 1 वर्षों में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा।तथा नया भवन बनाने के नाम पर पुराना खूबसूरत भवन को तोड़ दिया गया। निर्माण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में व्यायाम शाला में शिफ्ट किया गया। लेकिन यह भवन अधूरा निर्माण करा कर ही पदाधिकारी ने राशि निकालकर इसे अधूरा छोड़ दिया। लगभग 22 वर्ष बाद वर्ष 2023 में तत्कालीन विधायक बैद्यनाथ राम बालूमाथ में अधूरे पड़े भवन को बनाने को लेकर अपने सरकार के विरुद्ध विधानसभा परिसर में धरना दिया। उसके बाद बालूमाथ ब्लॉक परिसर में खाली पड़े जमीन में दो एकड़ का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया। विधायक बैद्यनाथ राम के प्रयास से दूसरी बार लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से भवन निर्माण द्वारा भवन बनाने को लेकर निविदा निकाली गई। जिसे रोहित इंफ्रा (रांची) द्वारा लगभग 27 प्रतिशत लेस में यह भवन निर्माण के लिए ले लिया गया। तथा दूसरी बार पूरे ताम झाम के साथ 17 दिसंबर 2023 को बैधनाथ राम ने इसका शिलान्यास किया। वह कहा कि 1 वर्षों में यह भवन बनाकर विभाग को सौंप दिया जाएगा इससे बालूमाथ,  बरियातू एवं हेरहंज प्रखंड के मरीजों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने घोषणा की थी कि यह भवन ऐसा रहेगा जिसमें सभी विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे, सभी संसाधन उपलब्ध रहेगी। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी रोहित इंफ्रा द्वारा निर्माण के नाम पर सिर्फ पिलर खड़ा किया गया। और खानापूर्ति करने के लिए 8 -10 मजदूर लगाकर विभाग के नजरों में काम जारी दिखाकर पैसे निकासी की योजना बनाई जा रही है इस भवन बनाने में तेजी लाने को लेकर ना तो संवेदक ना ही विभाग सक्रिय है। ना ही इस पर कोई जनप्रतिनिधि रुचि ले रहे हैं। जिस कारण दूसरी बार भी बनने वाले भवन अधूरा में लटकता नजर आ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि शिलान्यास करने वाले विधायक बैद्यनाथ राम चुनाव हार गए हैं। दुर्भाग्य ऐसा होता है कि जब भी जो विधायक शिलान्यास किया है और उसके बाद वह चुनाव हार जा रहा है और यह भवन राजनीति का भेट चढ़ते जा रहा है। इधर बालूमाथ के ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि बालूमाथ थाना के सामने अधूरा पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कई भवन का  बिल्डिंग अच्छा है। तथा लगभग 1 एकड़ जमीन खाली पड़ा हुआ है। लोगों ने उपायुक्त से मांग करते हुए कहा है कि जब तक नया भवन बन नहीं जाता है तब तक जो अधूरा पड़ा बिल्डिंग है उसे मरम्मती करा दिया जाए एवं एक एकड़ बचा हुआ जमीन में डीएमएफटी फंड से तीन मंजिला भवन बना दिया जाए तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कई वर्षों तक सफल संचालन किया जा सकता है। इस संबंध में बालूमाथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० अशोक कुमार ने कहा कि अपना भवन नहीं होने के कारण कई तरह के मशीन रखरखाव में खराब हो रहा है। तथा कमरे की कमी होने के कारण भरती करने वाले मरीजों को भी सदर अस्पताल लातेहार रेफर किया जाता है तथा आवश्यकता के अनुसार किसी भी प्रकार का ऑपरेशन नहीं किया जा सकता है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.