मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन घायल, सभी रिम्स रेफर
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के टोटी-हेसला ग्राम में बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक तीन वर्षीय मासूम भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार अरुण भगत 20 वर्ष पिता रामेश्वर भगत, अपने तीन वर्षीय पुत्र शुभम कुमार और बहन मोनिका कुमारी 15 वर्ष निवासी ग्राम तुरीटाड़ (मुरपा, बालूमाथ) निवासी मोटरसाइकिल पर सवार होकर तुरीटांड से टोटी-हेसला (थाना बारियातु) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टोटी-हेसला ग्राम के समीप बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक दयानंद कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.