मजदूर एकता की गूंज: 1 मई को चंदवा में मजदूर सम्मान रैली, अधिकारों के लिए बुलंद हुई आवाज

लातेहार - चंदवा अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई को चंदवा के सरहुल मैदान में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन द्वारा एक भव्य मजदूर सम्मान रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली का उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों को मजबूत करना और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू की अगुवाई में सैकड़ों मजदूर शामिल होंगे। रैली के दौरान मजदूर हित से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से सिकनी कोलवरी को अविलंब चालू करने की मांग, गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने, गैर-मजरुआ जमीन का रसीद काटने की प्रक्रिया शुरू करने, गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने और सहारा बैंक में फंसे लोगों के पैसे की जल्द वापसी शामिल हैं।इस रैली के माध्यम से मजदूरों ने सरकार को साफ संदेश दिया है कि अब उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मजदूर एकता और अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की अपील की गई है।

रिपोर्टर - बब्लू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.