टेम्पो और कार की टक्कर में दो घायल, एक रिम्स रेफर

बालूमाथ : रांची मुख्य पथ एनएच 22 पर मकइयाटाड़ ग्राम के समीप शुक्रवार को टेम्पो और कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों मे चंदन कुमार साव 30 वर्ष ग्राम ओकिया थाना बालूमाथ निवासी एवं वाजिद खान 28 वर्ष कामता थाना चंदवा निवासी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार चंदन कुमार साव अपना टेम्पो से ओकिया गांव में आयोजित यज्ञ के तहत चल रही गौ कथा में शामिल लोगों को चंदवा से छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मकइयाटाड़ ग्राम के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार वाजिद खान चला रहा था के साथ टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉ. चंदन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वही वाजिद खान की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जबकि खबर लिखे जाने तक चंदन कुमार साव का इलाज बालूमाथ सीएचसी में किया गया। बताया जाता है कि ओकिया गांव में इन दिनों यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गौ कथा का कार्यक्रम चल रहा है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.