भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लातेहार :  हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में हेरहंज,बालूमाथ,बरियातू में बीएलए का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनिका के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह जी, जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव,जिला उपाध्यक्ष मोतिउर्रहमान ,सेवादल जिलाध्यक्ष बिंदेश्वर यादव जी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रशिक्षण प्रमुख रविंद्र राम और विश्वनाथ पासवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान परशिक्षक रविंद्र राम और विश्वनाथ पासवान  ने सभी पंचायतों के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया । उन्हें बताया गया कि एसआईआर के कारण जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के माध्यम से पुनः जोड़ने में सहयोग करें। कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6 सहित अन्य आवश्यक प्रपत्र भरवाकर छूटे हुए मतदाताओं का नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गई।

माननीय विधायक रामचंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर पंचायत और हर बूथ तक पहुंचकर लोगों से संपर्क करें तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा और राज्य में चल रही महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं।

जिलाध्यक्ष  कामेश्वर यादव ने कहा कि संगठन में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विधानसभा, लोकसभा और पंचायत चुनावों में जीत-हार काफी हद तक उनके कार्य पर निर्भर करती है।संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीएलए को सशक्त करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बरियातू प्रखंड अध्यक्ष रिगन कुमार और बालूमाथ के प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर हयात ने संयुक्त रूप से की ।

इस अवसर पर रंजीत भोगता , प्यारूल अंसारी , ऐनुल अंसारी , भूषण यादव , बिंदेश्वर यादव , खलील अंसारी , दीपक उरांव , बबलू गुप्ता, नरेश गंझू, गोपाल यादव, शौकत खान,अरशद अंसारी, मीना देवी, अनीता देवी, पुनेश्वर सिंह, संदीप कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.