पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने जहर खाया
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी सुनील भुईयां 27 वर्ष पिता रामेश्वर भुईयां ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.