छत से गिरकर युवक घायल
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बरवाटोली ग्राम में छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रुपेश भुईया 41 वर्ष पिता स्व चरकु भुईया ग्राम बरवाटोली थाना हेरहंज निवासी काम करने के दौरान पिसलने से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसे गंभीर चोट आईं है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया। जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.