मगध परियोजना में नये परियोजना पदाधिकारी का स्वागत, परिचय बैठक सम्पन्न
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल द्वारा संचालित मगध परियोजना कार्यालय में नवनियुक्त परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार के सम्मान में एक औपचारिक परिचय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ संबद्ध के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने सुबोध कुमार का पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र एवं संघ की डायरी भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर भी चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नये परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और परियोजना में बेहतर कार्य वातावरण विकसित होगा।इस अवसर पर संघ के मंत्री सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य मुकेश कुमार, आम्रपाली- चंद्रगुप्त क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार, मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुरज तिवारी, उपाध्यक्ष पवन साहू, क्षेत्रीय सचिव मृत्युंजय चतुर्वेदी, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव शशि भूषण तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.