बारात से लौट रहे बोलेरो पेड़ से टकराई, 6 घायल, दो रेफर

बालूमाथ :  एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम में बारात से लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बोलेरो से बारात में शामिल होने लाटू कसमार गए थे और वापस लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे में जयराम भगत 60 वर्ष पिता स्व० सहदेव भगत, दीपनारायण उरांव 26 वर्ष पिता लक्ष्मण भगत, संतोष उरांव 25 वर्ष पिता स्व० रामा उरांव, कार्तिक भगत 29 वर्ष पिता पूरन टाना भगत, रविंद्र भगत 27 वर्ष पिता सीताराम भगत सभी ग्राम उलातू सिमराटाड़  निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि अनीश उरांव 22 वर्ष ग्राम बड़गांव थाना टंडवा का निवासी शामिल है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि दीपनारायण उरांव और रविंद्र भगत की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.