युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलवाड़ीह ग्राम में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार तूरी 35 वर्ष पिता जगन्नाथ पुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों की नजर कमलेश पर पड़ी। परिजनों ने तुरंत फंदे से उतार लिया। जिससे उसकी जान बच सकी। आनन-फानन में परिजन उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉ. दीपक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए कमलेश को सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.