बालूमाथ में करंट लगने से दो युवक घायल

बालूमाथ :  बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा मोड़ के पास करंट लगने की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो की पहचान मोहम्मद शाहबाज 25 वर्ष पिता मोहम्मद जाकिर अंसारी, और मोहम्मद निकाईल 25 वर्ष पिता कालीमुला बोकारो निवासी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मुरपा मोड़ स्थित एक मकान में टाइल्स का काम कर रहे थे। काम समाप्त करने के बाद वे किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए घर के बाहर अपना सामान गाड़ी में रख रहे थे। इसी दौरान अचानक बाहर मौजूद एलटी (लो टेंशन) बिजली तार के संपर्क में आ जाने से दोनों को करंट लग गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.