तेतरियाखाड कोलियरी में ग्रामीणों ने कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप, हिंसक झड़प की आशंका

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड कोलियरी में पीएनएमएल कंपनी द्वारा पिछले तीन दिनों से हाईवा से कोयला ढुलाई करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। जिस कंपनी एवं ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न होती जा रही है। बता दे कि कंपनी द्वारा कुछ ग्रामीणों को प्रलोभन देकर अपने तरफ कर लिया गया है जिससे पिछले तीन दिनों से हाईवा से कोयला ढुलाई को लेकर आपस मे ग्रामीणों में हिंसक झड़प की संभावना बनते जा रही है। ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया ग्रामीणों ने बताया कि लातेहार विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में सीसीएल के जीएम एवं परियोजना पदाधिकारी के साथ बैठक हुई थी। जहां कोलियरी परिसर में कभी भी हाईवा का परिचालन कोयला उठाव के लिए नहीं करने की बात कही गई थी।  लेकिन कंपनी एवं सीसीएल की मिलीभगत करके हाईवा चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में लातेहार जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है कहा कि अगर यही स्थिति रही तो माहौल तनाव पूर्ण हो सकता है। ऐसी स्थिति में प्रशासन कमान अपने हाथ में ले। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से 700 ट्रकों का रोजगार मिलता है कंपनी द्वारा हाईवा चलाई जाने से रोजगार छीन जाएगा।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.