बज्रपात की चपेट में आया किशोर

बालूमाथ : एकीकृत प्रखंड क्षेत्र के बारियातू ग्राम में गुरुवार को बज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ओमकार कुमार 15 वर्ष पिता रामा पासवान के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार ओमकार अपने घर के पास साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में वह आ गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया। जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.