पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर,अचेत

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग पंचायत के दिरीदाग ग्राम में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार रेखा देवी 28 वर्ष पति आकाश कुमार का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने घर में ही जहर (यूरिया) का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. दयानंद कुमार के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.