अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत, लोगों में आक्रोश सड़क जाम

बालूमाथ :  बालूमाथ-पाकी मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया निवासी चन्द्री उरांव पिता महादेव भगत के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार चन्द्री उरांव अपने घर से निजी कार्य को लेकर ब्रहमोरिया चौक के पास सड़क पर कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।  ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों के द्वारा मुआवजा और गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम था।.

 रिपोर्टर :  मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.