कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूर दिवस मनाया गया
बालूमाथ : झारखंड कामगार यूनियन के बैनर तले बालूमाथ प्रखंड के जोगियाडीह ग्राम में मजदूर दिवस मनाया गया। लातेहार जिला अध्यक्ष प्रदीप गंझु के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।मौके पर बोलते हुए प्रदीप गंझू में कहा कि मजदूर ही इस देश के असली रक्षक है। मजदूर दिवस हमें याद दिलाता है कि श्रम से ही राष्ट्र का भाग्य लिखा जाता है। वही आगे कहा नए श्रम कानून लेबर कोडर्स का हम लोग विरोध कर रहे है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस कानून को रद्द करने की मांग किया। मौके पर राजमणि उरांव,प्रमिला देवी प्रदीप राम,गीता देवी,सविता देवी,सुधा देवी,कुंती देवी,गणेश यादव,हेवंती देवी,बोगनी देवी,सोनम देवी,किरण देवी अशोक भुईया समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.