अग्रवाल कोचिंग सेंटर में मैट्रिक टॉपर्स का सम्मान, छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर किया गया प्रोत्साहित

लातेहार - चंदवा मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अग्रवाल कोचिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सफल छात्रों को मेडल, शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल के द्वारा छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता हासिल होती है और ये छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं।सम्मानित छात्रों में दीप कुमार दास (91.40%), नोसीन आरजू (83.80%), सिमरन कुमारी (81.80%), आदित्य गंझु (80.40%), अनूप कुमार यादव (80.20%) एवं रौनक कुमार (80%) सहित अन्य छात्र शामिल रहे। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे और अपने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.