आजसू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने सुदेश महतो से की मुलाकात, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बालूमाथ : आजसू पार्टी के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव ने पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विचारधारा के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। मुलाकात के क्रम में शंकर उरांव ने बालूमाथ प्रखंड में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं।वहीं सुदेश कुमार महतो ने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधा जुड़ाव पर निर्भर करती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर बल दिया। अंत में शंकर उरांव ने आश्वस्त किया कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए बालूमाथ प्रखंड में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा पार्टी की विचारधारा को हर गांव तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।.
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.