पेड़ की डाली गिरने से दो बाईक सवार घायल

बालूमाथ : बालूमाथ-चतरा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सकेन्दर उरांव 30 वर्ष पिता रामधनी उरांव एवं संजय उरांव 34 वर्ष पिता स्व. नागेश्वर उरांव, दोनों ग्राम हिसरी बारियातू निवासी अपने घर से कोमर ग्राम जा रहे थे। इसी दौरान बारीखाप कर्नक्का नदी के पास गांव के कुछ लोग लिप्ट्स का पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक बड़ी डाली मोटरसाइकिल के ऊपर गिर गई। घटना में दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.