लातेहार में किसानों को लाख उत्पादन का प्रशिक्षण, स्प्रे मशीन भी वितरित
लातेहार : जिले के किनामाड़ स्थित मत्स्य हैचरी परिसर में जिला सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किसानों को लाख उत्पादन से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से लाख की खेती के लिए प्रेरित करना और उनकी आय बढ़ाना रहा।जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा ने कहा कि लाख उत्पादन किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, बशर्ते इसे वैज्ञानिक ढंग से किया जाए। उन्होंने किसानों को लाख की खेती, प्रसंस्करण, विपणन और मूल्य संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और बेहतर उत्पादन के टिप्स भी साझा किए।सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि लाख की खेती न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं सिडको फेड के वरिष्ठ प्रबंधक कुमार सौरव राठौर ने इसे किसानों के लिए “सुनहरा अवसर” बताते हुए कहा कि लाख के पेड़ पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच लाख की स्प्रे मशीन का वितरण भी किया गया। मौके पर ओशिम मुर्मू, अमित प्रसाद, खुशबू कुमारी, सतीश कुमार, ध्रुव कुमार, हेमंत शर्मा, एस.एन. वैध, राहुल कुमार सिंह सहित कई वैज्ञानिक एवं किसान उपस्थित थे।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.