लातेहार में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, 23 चालकों से 78 हजार जुर्माना वसूला

लातेहार- जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लिम्का गिनीज बुक में दर्ज पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप की ऑन-फुट वर्ल्ड टूर जर्नी टीम ने भी भाग लिया और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत सीएम एक्सीलेंस बॉयज स्कूल, लातेहार एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय, लातेहार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्रों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा मनिका और हेरहंज क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों से कुल 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

रिपोर्टर -बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.