लातेहार में विधिक जागरूकता अभियान तेज, ग्रामीणों और छात्रों को अधिकारों की दी जा रही जानकारी

लातेहार- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के निर्देश पर पीएलवी आजाद अहमद और इंद्रनाथ प्रसाद के नेतृत्व में महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में लगातार विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांवों और स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों व ग्रामीणों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रमों में स्कूली छात्र-छात्राओं को कानून की बुनियादी जानकारी देने के साथ उन्हें उनके मौलिक अधिकारों के प्रति सजग किया जा रहा है, ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।अभियान के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और शिक्षा के अधिकार जैसे गंभीर विषयों पर खुलकर जानकारी दी जा रही है। साथ ही जरूरतमंदों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का सकारात्मक असर अब दिखने लगा है। ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ रही है और लोग अपने अधिकारों को समझते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आगे आ रहे हैं।

रिपोर्टर- बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.