झामुमो नेता जुनैद अनवर हज यात्रा पर रवाना, रांची एयरपोर्ट पर भावुक विदाई
(लातेहार)- झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह वरिष्ठ समाजसेवी जुनैद अनवर मंगलवार को हज यात्रा के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। इस अवसर पर उनके परिजन, मित्रगण एवं सैकड़ों शुभचिंतक रांची एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
रवाना होने से पहले लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल भावुक होने के साथ धार्मिक आस्था से भी ओतप्रोत नजर आया। उपस्थित लोगों ने उनकी सकुशल यात्रा और हज की पवित्र इबादत के कबूल होने की दुआ की।
जुनैद अनवर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हज इस्लाम का एक अहम फर्ज है और इसे पूरा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र यात्रा के दौरान वे देश, समाज और अपने जिले की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ करेंगे।
मौके पर लातेहार जिला जमीयत उलेमा के सदर मौलाना जियाउल्लाह मजाहिरी, मुबारक आलम, तनवीर खान, अहद खान समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर - बब्लू खान


No Previous Comments found.