कुएं में गिरने से वृद्ध घायल

बालूमाथ :  एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के गोनिया ग्राम में कुआं में गिरकर एक वृद्ध घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शंभू गंझू 65 वर्ष पिता डहार गंझू सरहुल पर्व मना कर शुक्रवार की शाम घर लौट रहा था जहां अंधेरे में वह कुएं में जा गिरा और रात भर कुएं में ही पड़ा रहा। सुबह गांव के लोगों की नजर कुएं में गिरे शंभू गंझू पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.