लातेहार व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन
लातेहार : व्यवहार न्यायालय लातेहार में शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल सात बेंच गठित किए गए थे। लोक अदालत में कुल 15 हजार 334 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि विभिन्न मामलों में कुल 2 करोड़ 69 लाख 35 हजार 66 रुपये का सेटलमेंट हुआ। पारिवारिक मामलों के 11 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं मोटर दुर्घटना से जुड़े दो मामलों में 16 लाख 50 हजार रुपये का समझौता हुआ। बिजली विभाग से संबंधित 68 प्री-लिटिगेशन एवं 37 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया। चेक बाउंस के तीन मामलों में 4 लाख 10 हजार रुपये का सेटलमेंट हुआ। इसके अलावा बैंक, क्रिमिनल कम्पाउंडेबल एवं सिविल मामलों सहित हजारों प्री-लिटिगेशन मामलों का निष्पादन कर वादकारियों को राहत प्रदान की गई।
इस दौरान झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत 46 सखी मंडलों को 46 लाख रुपये का चेक भी वितरित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने महिलाओं को राशि का सही उपयोग करने, बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा रोजगार के अवसर तलाशने की सलाह दी।
कार्यक्रम में उपायुक्त सह डालसा उपाध्यक्ष संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, बैंक कर्मी, पीएलवी सदस्य एवं बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : बब्लू खान


No Previous Comments found.