किड्स हेवन स्कूल में मदर्स डे एवं टैगोर जयंती का आयोजन
लातेहार दरभंगा : किड्स हेवन सेकेंडरी स्कूल,लहेरियासराय में दिनांक 9 मई को मदर्स डे का शानदार आयोजन किया गया।बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।सभी प्रस्तुति में माँ की महत्ता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।समूह गीत 'तू कितनी अच्छी है...','तुझे सब है पता मेरी माँ..'गीत एवं नृत्य 'आ आ इ ई आदि प्रस्तुति ने सभी का
मन मोह लिया।कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।मंच संचालन प्रिया ने किया।अंजली ने अपने भाषण में माँ की महत्ता पर प्रकाश डाला।प्राचार्य श्री अनिल मिश्र ने अपने उद्बोधन में विश्व की सभी माँ को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विश्व की आत्मा बताया,उन्होंने कहा कि माँ के बिना एक एक पल अधूरा है।
उन्होंने आगे कहा कि कोई भी इमारत बिना माँ के घर नहीं बन सकता।उन्होंने श्री रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में भी बच्चों को बताया।प्राचार्य श्री मिश्र ने कहा कि राष्ट्रगान के साथ श्री रवींद्रनाथ टैगोर हमारी आत्मा में बसते हैं।मदर्स डे के आयोजन के उपरांत टैगोर जयंती के अवसर पर विद्यालय में ड्राइंग,निबंध लेखन एवं स्पीच कम्पटीशन का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रशासक श्री सुरेंद्र नाथ मिश्र,को ऑर्डिनेटर सौम्या, शिक्षक श्याम सुंदर,सूरज,बिट्टू,
रुपाली,मेघा आदि ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था के चेयरमैन श्री अमन कुमार पाठक ने इस अवसर पर सभी माँ को नमन करते हुए श्री टैगोर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर : बब्लू खान


No Previous Comments found.