ब्रजपात की चपेट में आने से एक की मौत, तीन घायल

बालूमाथ- एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के घूरे ग्राम में शनिवार की देर शाम ब्रजपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दयानंद साव 28 वर्ष पिता गणेश साव, संदीप साव 22 वर्ष पिता ललित साव,बबलू यादव 32 वर्ष पिता राजदेव यादव तीनों ग्राम हेरहंज निवासी घूरे ग्राम स्थित एक खेत में बैठे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। जिससे बचने के लिए वह एक बरगद के पेड़ के नीचे जा छुपे। इसी दौरान ब्रजपात की चपेट में आ गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलो को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद दयानंद साव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबलू यादव एवं संदीप साव गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दयानंद साव की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वहीं वह अपने आठ बहनो का इकलौता भाई था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही ब्रजपात की घटना में 200 मीटर दूर बैठे संदीप कुमार 28 वर्ष पिता जगमोहन साव ग्राम हेरहंज निवासी भी घायल हो गया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसका डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

मो० अरबाज | बालूमाथ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.