मोटरसाइकिल से गिरकर तीन गंभीर रूप से घायल

बालूमाथ- एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के सलैया ग्राम में शनिवार देर शाम मोटरसाइकिल से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आशीष कुमार 17 वर्ष,उपेंद्र गंझु 20 वर्ष सुनील गंझु,17 वर्ष तीनों ग्राम कसमार थाना हेरहंज निवासी मोटरसाइकिल से लाटू बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सलैया ग्राम के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय निवासी मनोरंजन सिंह द्वारा सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर -मो० अरबाज | बालूमाथ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.