निर्माण कार्य में गड़बड़ी की खबर छपते ही पत्रकारों को मिली धमकी, थाना में शिकायत

लातेहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बरवाडीह में चल रहे अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य में कथित अनियमितता की खबर प्रकाशित होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद दो पत्रकारों को मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकी दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, पत्रकारों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही कथित अनियमितताओं को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि से पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क किया गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान जनप्रतिनिधि द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकारों को धमकी दी गई। घटना से पत्रकारों में भारी आक्रोश है। मामले को लेकर दोनों पत्रकारों ने बरवाडीह थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि खबर प्रकाशित करना लोकतांत्रिक अधिकार और पत्रकारिता का दायित्व है, लेकिन इस तरह की धमकी प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.