अनियंत्रित बोलेरो पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

बालूमाथ :  बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में सोमवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान कोमर निवासी लक्ष्मण उरांव (38 वर्ष) पिता विशु उरांव के रूप में हुई ।मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण उरांव अपने घर कोमर से बोलेरो लेकर मासियातू जा रहा था। इसी दौरान पकरी गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.