नशा के खिलाफ कार्रवाई पर जोर
लातेहार प्रखंड स्तरीय विधायक जनता दरबार में गूंजा जनसमस्याओं का मुद्दा, नशा के खिलाफ कार्रवाई पर जोर।
लातेहार प्रखंड- मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर के सभागार में विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में आम लोग, जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, सरकारी कर्मी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीडीओ मनोज तिवारी, सीओ नंदकुमार राम सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
जनता दरबार के दौरान पिछली बैठकों में प्राप्त आवेदनों और समस्याओं की समीक्षा की गई। समीक्षा में यह बात सामने आई कि कई मामलों में कार्य बहुत कम हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रकाश राम ने घोषणा की कि आगामी 12 जून को अंचल से संबंधित मामलों के लिए विशेष जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, ताकि लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली विभाग, पेयजल, सड़क तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। लोगों ने अपनी जमीन संबंधी विवाद, चिकित्सा अनुदान, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को आवेदन के माध्यम से रखा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर अध्ययन कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनता दरबार में सबसे महत्वपूर्ण और चिंताजनक मुद्दा लातेहार में बढ़ते नशीले पदार्थों के सेवन का रहा। वक्ताओं ने कहा कि नशे की वजह से जिले के बच्चे और युवा बर्बादी की ओर बढ़ रहे हैं। इस विषय पर पूरा सदन गंभीर और संवेदनशील नजर आया। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस
माननीय विधायक प्रकाश राम ने सभी सरकारी कर्मी को समझाते हुए चेतावनी दिए की जनता का काम हर हाल में होनी चाहिए, नहीं तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता दरबार को मजाक नहीं समझे। जनता सर्वोपरि है जनता दुखी होगी तो हम छोड़ेंगे नहीं।
पांडेपुर निवासी रामगी प्रसाद ने अंचल अमीन कुमारजी पर गंभीर आरोप लगाए सीमांकन गलत करके समाज में लड़वाना चाहिएअवसर पर पवन कुमार, अनिल कुमार, मिकु साहु ,पिन्टु रंजक प्रमोद प्रसाद, इंद्रदेव उरांव मदन यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


No Previous Comments found.