आम के पेड़ से गिरकर 10 वर्षीय किशोर गंभीर, रांची रिम्स रेफर
बालूमाथ- बुधवार देर शाम रुध बारियातू निवासी रेनू भुइयां के 10 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार घर के पास आम के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, आशीष आम तोड़ने के दौरान अचानक पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
मो० अरबाज | बालूमाथ

No Previous Comments found.