संगठन मजबूती अभियान में जुटे झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव
चंदवा - झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के निर्देशानुसार लातेहार जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में बूथ स्तर पर संगठन मजबूती अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पार्टी संगठन को सशक्त बनाने एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के नेतृत्व में चंदवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया।इस दौरान झामुमो प्रखंड सचिव रोबिन उरांव, मंटू कुमार, जीतन उरांव, सरीता देवी, मोहम्मद सेराज, मोहम्मद नौसाद, जमीर अंसारी, संदीप उरांव, मोहम्मद इरशाद एवं पप्पू यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।नेताओं ने बारी, ऐंटे, छातासेमर, रेची, बुलहु होस एवं सांसग गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।बैठक में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों की मजबूती तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि झामुमो हमेशा गांव, गरीब और आम जनता की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया गया।उन्होंने बताया कि संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर यह अभियान 17 मई तक लगातार चलाया जाएगा।अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला तथा कई ग्रामीणों ने भी पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया।
संवाददाता -बब्लू खान


No Previous Comments found.