चहारदीवारी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप,डीसी से कार्रवाई की मांग
लातेहार-चंदवा निवासी विनय अग्रवाल ने डीसी संदीप कुमार को आवेदन देकर उनकी जमीन की चहारदीवारी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में विनय अग्रवाल, पिता जगतपाल अग्रवाल, ग्राम-चंदवा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में ग्राम कुजरी, थाना चंदवा स्थित जमीन निबंधित केवाला के माध्यम से खरीदी थी। उक्त जमीन पर उनका कब्जा-दखल है तथा वहां चहारदीवारी का निर्माण भी कराया गया है। जमीन की मालगुजारी रसीद भी निर्गत होने की बात कही गई है। आवेदन के अनुसार 13 मई 2026 को दिन के करीब एक बजे मो. मोफील खान, उनके पुत्र अर्शद खान एवं जावेद खान, सभी ग्राम तिलैयाटांड़, चंदवा निवासी, जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने डीसी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के साथ केवाला, रसीद एवं नक्शा की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं।
संवाददाता - बब्लू खान
No Previous Comments found.