खराब पानी टंकी को चालू कराने की मांग, मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन

बालूमाथ :  बालूमाथ पंचायत मुखिया नरेश लोहरा ने शुक्रवार को नवनियुक्त उपायुक्त संदीप कुमार को कार्यालय कक्ष में आवेदन सौंपकर प्रखंड ब्लॉक परिसर में स्थित खराब पड़ी पानी टंकी को जल्द चालू कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में मुखिया ने बताया कि ब्लॉक परिसर में बनी पानी टंकी लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि टंकी चालू होने से पंचायत सहित आसपास के लोगों को भी काफी सुविधा मिलेगी। मुखिया नरेश लोहरा ने उपायुक्त से भीषण गर्मी को देखते हुए अविलंब पानी टंकी को दुरुस्त कर चालू कराने की मांग की है।साथ ही कहा कि बालूमाथ पंचायत में पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देने की बात कही। ज्ञात हो कि बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से बना हुआ पानी टंकी वर्षों से बेकार पड़ा हुआ है जिससे स्थानीय लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है कई इलाकों में इस भीषण गर्मी में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है जिस कारण पानी टंकी चालू रहने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलता।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.