चन्दवा में जमीन विवाद गरमाया, मोफिल खान ने पुलिस नोटिस पर उठाए सवाल

लातेहार- चन्दवा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम चकला निवासी मोफिल खान ने थाना प्रभारी चन्दवा को आवेदन सौंपकर थाना कांड संख्या 93/26 के संदर्भ में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी हुई जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

मोफिल खान ने आवेदन में बताया कि वर्ष 2009 में उन्होंने ग्राम कामता निवासी सतार खान एवं गफार खान से खाता संख्या 88, प्लॉट संख्या 860 की 5 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जमीन का दाखिल-खारिज ऑफलाइन वर्ष 2009-10 में तथा ऑनलाइन वर्ष 2018 में कराया गया था। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025-26 तक की रसीद एवं केवाला डीड उनके पास उपलब्ध है।

आवेदन के अनुसार, 11 मई 2026 को जगतपाल अग्रवाल एवं उनके पुत्रों द्वारा कथित रूप से उक्त जमीन पर ईंट गिराकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर मोफिल खान मौके पर पहुंचे और जमीन से ईंट हटाया। इसके बाद 13 मई को दो लोगों के पुलिस के साथ जमीन पर पहुंचने की बात कही गई, जबकि 14 मई को उन्हें थाना में उपस्थित होने का नोटिस मिला।
विनय मित्तल द्वारा  लगाए गए सभी आरोग्य बे है
मोफिल खान ने अंचलाधिकारी चन्दवा, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार एवं उपायुक्त लातेहार से जमीन का सीमांकन कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत न्याय दिलाने की अपील की है।

रिपोर्टर -बबलू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.