बालूमाथ में विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
लातेहार - बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरुण साव, बजरंग दल विभाग सह संगठन मंत्री पलामू ने की। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, हिंदू समाज की एकजुटता एवं सामाजिक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रामप्रसाद सिंह, प्रांत सत्संग टोली सदस्य ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में हिंदू समाज को संगठित करने, सनातन धर्म की रक्षा करने एवं सामाजिक सेवा के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो शिक्षा, सेवा एवं सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के माध्यम से देशभर में सरस्वती शिशु मंदिर के लगभग 20 हजार विद्यालय संचालित हैं। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल एवं मातृ शक्ति जैसी इकाइयां समाज के विभिन्न वर्गों के बीच कार्य कर रही हैं।अरुण साव ने कहा कि विश्वभर के हिंदुओं को एकजुट करना और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज समाज जात-पात में बंटा हुआ है तथा धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए संगठन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। बैठक के दौरान जिला मंत्री संजय तिवारी द्वारा नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई, जिसमें बजरंग दल के संयोजक पद पर पिंटू गुप्ता तथा विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पद पर विनोद भुइँया एवं मंत्री पद पर राजेश पांडे को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक बजरंग दल लालदेव गंझु, उपेंद्र रंगीला जिला मिलन प्रमुख लातेहार, शैलेश सिंह,निर्मल सिन्हा, रवि सिंह, रंजन कुमार,अमित कुमार गुप्ता, मोनू गुप्ता, बबलू चौरसिया, उपेंद्र गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, अनिल कुमार प्रजापति, रोहित कुमार,आनंद कुमार, सागर कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, प्रमोद साहू, मौसम सिंह,चंदन कुमार,राहुल कुमार, शुभम कुमार, शनि पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर - मो० अरबाज

No Previous Comments found.